Thursday, February 19, 2026

अपने वार्ड में विकास कार्य नहीं होने से नाराज पार्षद बैठे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

Must Read

अपने वार्ड में विकास कार्य नहीं होने से नाराज पार्षद बैठे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

कोरबा। नगर पालिका निगम की सियासत गरमा गई है। अपने वार्ड में विकास कार्य नहीं होने से नाराज वार्ड पार्षद ने साकेत भवन के पास अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। उनके आंदोलन को वार्ड वासियों और भाजपा नेताओं का भी साथ मिला है। अपने वार्ड में विकास कार्य न होने से नाराज होकर वार्ड नंबर 32 के पार्षद अजय गोंड़ अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। पार्षद का आरोप है कि उनके वार्ड में विकास कार्यों को लेकर कोरबा का निगम प्रशासन जरा भी गंभीर नहीं है। पिछले तीन साल से उनके वार्ड में विकास के एक भी काम नहीं हुए है। अपनी मांगो को लेकर उन्होंने निगम के अधिकारियों से कई बार पत्राचार किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। यही वजह है कि मजबूर होकर उन्हें भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। पार्षद के प्रदर्शन को कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन का भी सहयोग मिला है,जो मौके पर पहुंचे और उनके पक्ष में सरकार के खिलाफ के खिलाफ काफी गंभीर आरोप लगाए।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This