अपहृता को पाली पुलिस ने किया बरामद
कोरबा। अपहृता को थाना पाली पुलिस ने बरामद किया। प्रार्थी की भांजी ग्राम में आकर करीबन एक माह से रह रही थी, जो 21अगस्त शाम 04 बजे ग्राम से बिना बताये कहीं चली गई थी । प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 234/2024 धारा-137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना पता तलाश में लिया गया। सायबर सेल की मदद से अपहृता एवं आरोपी का पता तलाश किया गया। पता तलाश हेतु टीम गठित कर थाना प्रभारी पाली निरीक्षक चमन सिन्हा थाना प्रभारी पाली के मार्गदर्शन में टीम द्वारा अपहृत बालिका को राज कुमार निर्मलकर पिता मयाराम निर्मलकर उम्र 26 साल साकिन मौहापानी भेलवाटिकरा के कब्जे से गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। राज कुमार निर्मलकर के द्वारा 21.08.2024 को भगाकर ले जाना तथा इस दरम्यान शारीरिक संबंध बनाना पीडि़ता ने बताया। सहमति प्राप्त कर पीडिता का डाक्टरी परीक्षण कराया गया, बाद आरोपी के विरूद्ध विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 64, 69, बीएनएस, 04, 06 पोक्सो एक्ट पृथक से जोडी गई। उसे गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
![]()




























