अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक 5वीं और 8वीं के परिणाम होंगे घोषित
कोरबा। कक्षा 5वीं और 8वीं तक की केंद्रीयकृत बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी कर ली गई है। इसके बाद अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जो छात्र असफल होंगे, उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा। इसके लिए गर्मी की छुट्टियों के दौरान विशेष कक्षाएं लगाई जाएंगी। यानी इस बार शिक्षकों की गर्मी की छुट्टियां निरस्त हो सकती हैं। फेल छात्रों के लिए शिक्षक मई माह में एक्स्ट्रा क्लास लेंगे। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही डीपीआई (निदेशालय लोक शिक्षण) जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी कर सकता है। बता दें कि आमतौर पर 1 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां लग जाती हैं, लेकिन इस बार छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया जा रहा है। शिक्षकों में इसे लेकर हलचल है।
![]()

