Saturday, February 28, 2026

अफसरों की समझाईश के बाद शांत हुए ग्रामीण, काम शुरू, गेवरारोड-पेंड्रारोड रेल कॉरिडोर प्रभावित कर रहे मुआवजा की मांग

Must Read

अफसरों की समझाईश के बाद शांत हुए ग्रामीण, काम शुरू, गेवरारोड-पेंड्रारोड रेल कॉरिडोर प्रभावित कर रहे मुआवजा की मांग

कोरबा। गेवरारोड-पेंड्रारोड पर कई किसानों से ग्रामीणों के विरोध की वजह से काम बंद रहा। ग्रामीणों ने रेलवे प्रबंधन से मुआवजा की मांग की। इस पर प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाईश दी। मुआवजा के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। रेलवे प्रबंधन ने शुक्रवार से काम शुरू किया गया।बताया जा रहा है कि गेवरारोड-पेंड्रारोड पर रेल लाइन निर्माण के लिए रेलवे प्रबंधन ने ग्रामीण व किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया है। इसमें कोरबी पंचायत के कई ग्रामीणों को अब तक मुआवजा का वितरण नहीं किया गया था और काम शुरू कर दिया है। जबकि उनकी जमीन रेलवे लाइन निर्माण की वजह से प्रभावित हो रहा है। किसानों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत रेलवे प्रबंधन और प्रशासन से की थी। इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा था। इससे ग्रामीण नाराज थे। समस्या के निराकरण में देरी से नाराज ग्रामीणों ने रेल निर्माण का काम बंद करा दिया था। ग्रामीण कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। इस पर रेलवे प्रबंधन के अफसरों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी। प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाईश दी गई। ग्रामीणों की भूमि, खेत और दस्तावेज का अवलोकन किया। ग्रामीणों की मांग जायज मिली। इस पर नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन करने की जानकारी दी गई। तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद रेलवे प्रबंधन ने शुक्रवार से काम शुरू किया है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This