अब गिरने लगा पारा, बढ़ी कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान गिरावट के बाद 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Must Read

अब गिरने लगा पारा, बढ़ी कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान गिरावट के बाद 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

कोरबा। जिले में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। रात को न्यूनतम तापमान बड़ी गिरावट के बाद 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रात के करीब 2.30 बजे न्यूनतम पारा और गिर रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट आ सकती है। इस तरह दिसंबर की शुरुआत जोरदार ठंड से होने की संभावना बन रही है। उत्तर-पूर्व से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा लगातार प्रदेश में दाखिल हो रही है। साथ ही वातावरण में फैली नमी का ग्राफ भी नीचे आ रहा है। फिलहाल जिले का मौसम शुष्क बना हुआ है। ठंड की आमद के साथ ही कोरबा में गर्म कपड़ों का बाजार सजकर तैयार हो गया है। जगह जगह तिब्बत बाजार लगाया गया है। तिब्बत, लुधियाना से आए कारोबारियों ने अपनी वूलन कपड़ों की दुकानें सजा ली हैं।
बॉक्स
बच्चों और बुजुर्गों का रखें ध्यान
चिकित्सकों के अनुसार सर्दियों के सीजन की शुरुआत होने के साथ ही मौसम में बड़े बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में बच्चों और बुजुर्ग सबसे पहले बदलते मौसम से बीमार पड़ते हैं। नवजात शिशु के साथ सभी उम्र के बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उनको पहनाए जा रहे गर्म कपड़ों के भीतर एक एक्स्ट्रा लेयर जरूर पहनाएं। बुजुर्गों के लिए भी यही नियम उन्हें सर्दियों से बचाएगा। बाहर जाने पर कानों को ढककर ही निकलें। छोटे बच्चों को हाथों में दस्ताने और पैरों में मोजे जरूर पहनाएं।
बॉक्स
अब होगी कोहरे की शुरुआत
ठंड बढऩे के साथ ही अब दिसंबर में गहरे कोहरे की शुरुआत होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने वेदर फोरकास्ट जारी कर बताया है कि 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक दिन का अधिकतम तापमान 29 नीचे के ऊपर नहीं जाएगा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 12-13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। इस बीच सुबह के समय हल्का कोहरा भी बना रहेगा।

Loading

Latest News

एसईसीआर के प्री प्रोड्क्शन यार्ड में एआई से होगी डैमेज वैगनों की जांच

कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रेल सुरक्षा और मालगाड़ियों के रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए भिलाई के...

More Articles Like This