अब बढऩे लगा तापमान का पारा
कोरबा। तापमान का पर अब धीरे-धीरे बढऩे लगा है। दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। सूरज की तपिश परेशान करने लगी है। पश्चिम से आने वाली हवाओं का आना बंद हो गया है। इसकी वजह से ठंड भी कम हो गई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शाम को हल्की बदली छाने के बाद भी गर्मी कम नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक बदली छाई रहेगी। लेकिन इसका असर तापमान पर नहीं पड़ेगा। रोज तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी बढ़ जाएगी।