अब बढ़ा तापमान, दिनभर धूप से बढ़ी गर्मी

Must Read

अब बढ़ा तापमान, दिनभर धूप से बढ़ी गर्मी

कोरबा। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच शनिवार को दिनभर धूप और बदली की लुकाछुपी जारी रही। इसकी वजह से न्यनूतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान स्थिर रहा।
रविवार को सुबह तेज धूप निकली। दोपहर तेज धूप की वजह से तापमान में थोड़ा इजाफा दर्ज किया गया। हालांकि शनिवार की दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बदली छा गई। यह स्थिति देर शाम तक जारी रही। इसी के साथ वातावरण शुष्क बनी रही। मौसम में ठंडकता का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं न्यनूतम तापमान में गिरावट के साथ 16.8 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यनूतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This