Friday, February 27, 2026

अभियंताओं ने रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश

Must Read

अभियंताओं ने रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश

कोरबा। एचटीपीपी कोरबा पश्चिम संयंत्र के इंजीनियरों ने बाइक रैली निकालकर कॉलोनी की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की। इस रैली को एचटीपीपी कॉलोनी परिसर में अवैध गतिविधियों के बढऩे के विरोध में निकाले जाने की जानकारी दी। साथ ही जागरुकता रैली से सामाजिक सुरक्षा का संदेश दिया। रैली में शामिल अभियंताओं का कहना है कि एचटीपीपी कॉलोनी की सुरक्षा के लिहाज से बाउंड्रीवाल नहीं कराया गया है। चारों दिशाओं से यह खुली हुई है। कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। क्योंकि कॉलोनी परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। एचटीपीपी कॉलोनी में रह रहे बिजली अधिकारी व कर्मचारियों को किसी भी अप्रिय घटना से सचेत कर एकजुट रहने का संदेश दिया। रैली में एचटीपीपी संयंत्र के इंजीनियरों ने एकजुटता दिखाई है। ताकि कॉलोनी में भयमुक्त वातावरण का माहौल बने।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This