अभिव्यक्ति एप के माध्यम से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान, 5862 महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

Must Read

अभिव्यक्ति एप के माध्यम से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान, 5862 महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

कोरबा। सजग कोरबा अभियान के तहत जि़ले में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। बिना थाने आए शिकायत दर्ज करा सकते है। अभिव्यक्ति एप के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 5862 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान व नेहा वर्मा, पुलिस अनुविभागीय विभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में सजग कोरबा अभियान में साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति एप, महिला सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। थाना, चौकी के माध्यम से क्षेत्र में महिला के सुरक्षा हेतु बनाए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पाली पुलिस के द्वारा क्षेत्र में कॉलेज बाज़ार में महिलाओं को अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी दी जा रही है एवं महिलाओं को किन-किन परिस्थितियों में इस एप का इस्तेमाल करना है और इसके क्या-क्या फायदे हैं उसके बारे में भी पाली पुलिस के द्वारा बताया एवं समझाया जा रहा है। महिला सुरक्षा टीम के द्वारा भी नर्सिंग कॉलेज मानिकपुर में जाकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए ये एप डाउनलोड कराया जा रहा है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा ये एप महिला की सुरक्षा हेतु बहुत से फ़ीचर देता है जिसमें आपातकालीन परिस्थिति के लिए एस ओ एस बटन है और थाने गये बिना आप कही से भी शिकायत कर सकते है जिसका निराकरण पुलिस 1 हफ़्ते में करेगी और पहचान भी उजागर नहीं होती। साथ ही इसमें सुरक्षा संबंधी टिप्स भी है।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This