Wednesday, February 11, 2026

अयोध्या से पूजित अक्षत कलश पहुंची पाली, राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने अक्षत के साथ सभी घरों तक पहुंचाया जाएगा न्योता

Must Read

अयोध्या से पूजित अक्षत कलश पहुंची पाली, राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने अक्षत के साथ सभी घरों तक पहुंचाया जाएगा न्योता

कोरबा। भगवान श्री रामचंद्र के अयोध्या में बन रहे भव्य भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जहां आने वाले 22 जनवरी को भगवान पुरषोत्तम श्रीराम चंद्र की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना है। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व अखिल भारतीय स्तर पर अनेक आयोजन हिंदू समाज की ओर से किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में सम्पूर्ण समाज को एकजुट करने और दिव्य प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने सहित मंदिर दर्शन के लिए जन मानस को न्योता देने के उद्देश्य से अयोध्या से पूजित अक्षत कलश देश में चारो दिशाओं में भेजे गए हैं, जो विगत दिनों जिला मुख्यालय पहुंची। जिसके बाद जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अक्षत कलश भेजे जा रहे हंै। पाली के राम भक्तों ने भी कोरबा पहुंच कर अक्षत कलश का दर्शन पूजन किया। पाली क्षेत्र में जन मानस को न्योता देने अक्षत कलश लेकर पाली पहुंचे। पाली पहुंचने पर पाली नगर के राम भक्तों द्वारा आतिशबाजी और ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। पूजा अर्चना कर 2 दिवस के लिए दर्शन हेतु महामाया मंदिर पाली में स्थापित कर दिया गया है। जिसके बाद अक्षत कलश को पाली प्रखंड में आने वाले 14 खंडों में भेजा जायेगा। जहां से जन मानस तक अक्षत के साथ न्योता पहुंच सके। आगामी 15 जनवरी तक सभी घरों तक न्योता पहुंचाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर परमजीत सिंह छाबड़ा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री विवेक कौशिक, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुरुदयाल सिंह गंभीर, जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश सदस्य मुकेश कौशिक, छेदी प्रजापति, हरिशचंद मारू,नंदू शर्मा, छोटू पटेल, जितेंद्र माठे, हरीश छाबड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This