अय्यप्पा शनिश्वर मंदिर में मंडल पूजा महोत्सव 17 से
कोरबा। एसईसीएल सुभाष ब्लाक स्थित श्री अय्यप्पा शनिश्वर मंदिर में श्री अय्यप्पा सेवा समिति के तत्वावधान में मंडल पूजा महोत्सव का शुभारंभ 17 नवंबर को विविध अनुष्ठान के साथ होगा। मलयाली समाज की पूजा 60 दिनों तक चलेगी। मंडल पूजा महोत्सव का समापन 15 जनवरी को होगा। श्री अय्यप्पा सेवा समिति के महासचिव सुब्रमण्यम के ने बताया कि मंडलकाल पूजा महोत्सव मानव मात्र के सर्व कल्याण के लिए हरिहरपुत्र शबरीगिरिवासन भगवान श्री अय्यप्पा स्वामी की कृपा से आयोजित होती है।पहले दिन मंडल पूजा, भंडारा व पवित्र सीढ़ी पूजा का आयोजन श्री अय्यप्पा सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष व साडा कालोनी जमनीपाली निवासी जादूगर रमेश के सौजन्य से संपन्न होगी। मंडल पूजा का शुभारंभ 17 नवंबर को सुबह 5.25 बजे प्रभात फेरी से होगी। उसके बाद निर्माल्य दर्शन, गणपति हवन, उषा पूजा, भागवत पारायण, मध्यान्ह पूजा व दोपहर में नागपूजा व अन्नदान (भंडारा) होगा। शाम 6.45 बजे दीप आराधना (आरती), आतिशबाजी, भजन के साथ रात 7.30 बजे पवित्र सीढ़ी पूजा होगी। मंडल पूजा के सभी विधान पुजारी मोहनन नंबूदिरी के सानिध्य में होगी। इस दिन के साथ मंदिर में प्रतिदिन संपूर्ण दिवस पूजा, भजन, नक्षत्र व गोत्र के अनुसार भक्तजन पूजा में भाग ले सकेंगे।
![]()

