Friday, February 13, 2026

अलसुबह ठंड का अहसास, दो दिन बाद डाना तूफान के असर की संभावना

Must Read

अलसुबह ठंड का अहसास, दो दिन बाद डाना तूफान के असर की संभावना

कोरबा। मौसम में बदलाव का असर अब वातावरण में महसूस होने लगा है, अलसुबह गुलाबी ठंड महसूस हो रही है। मौसम में बदलाव होने की वजह से ठंड लेट से प्रारंभ हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आने वाले दिनों में तूफान (डाना) के रूप में परिवर्तित होगा जिसके प्रभाव से आगामी 25 व 26 अक्टूबर को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा वज्रपात होने की संभावना है। 22 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.3 में रहा और सबसे कम तापमान 15.9 अंबिकापुर में दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ में इस तूफान का असर नहीं रहने की संभावना है, इसका विशेष प्रभाव वेस्ट बंगाल और ओडि़शा के जिलों में रहने की संभावना है। इस तूफान के प्रभाव से 25 व 26 अक्टूबर को प्रदेश के जिलों में बदली रहेगी और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। बदली का असर 24 अक्टूबर की शाम-रात से दिखने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब क्षेत्र बना हुआ है, इसके पश्चिम-उत्तर- पश्चिम की ओर बढऩे और 23 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान में और 24 अक्टूबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक प्रचंड चक्रवाती तूफान डाना में परिवर्तित होने की संभावना है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This