Friday, January 23, 2026

अलाव तापते समय महिला झुलसी, बचाने के प्रयास में युवक भी झुलसा

Must Read

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित इंदिरा नगर बस्ती में अलाव तापते समय एक महिला के कपड़ों में आग लग गई। महिला को बचाने के प्रयास में एक युवक भी झुलस गया। दोनों को शासकीय रानी धनराज कुंवर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय रूबी देवी अपने घर के पास कुछ लोगों के साथ अलाव ताप रही थीं। इस दौरान वह फूलबाई नामक महिला से बातचीत करते हुए खड़ी थीं। अचानक पीछे हटते समय उनके कपड़ों में आग लग गई।आसपास मौजूद लोगों ने कंबल और पानी डालकर आग पर काबू पाया। महिला को बचाने की कोशिश में जगदीश कुमार नामक युवक भी झुलस गया। जगदीश ने बताया कि वह कुछ दूरी पर खड़ा था और आग देखकर तुरंत कंबल लेकर आया। आग बुझाने के दौरान उनके हाथ भी जल गए। रूबी देवी के पति लक्ष्मण कुमार ने बताया कि घटना के समय वह काम से बाहर थे। सूचना मिलते ही वह तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां से उनकी पत्नी को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पिछले कुछ दिनों से शाम होते ही कड़ाके की ठंड बढ़ गई है, जिसके चलते लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ऐसी स्थिति में आग तापते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वहीं, नगर निगम की ओर से शहर के चौक-चौराहों और थाना चौकियों में ठंड से राहत दिलाने के लिए हीटर लगाए गए हैं, जिन्हें शाम होते ही चालू कर दिया जाता है।

Loading

Latest News

मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए स्कूली छात्रों को मिलेगी ऑनलाइन कोचिंग, 1 अप्रैल से शुरू होंगी कक्षाएं

कोरबा। 12वीं कक्षा के बाद मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों...

More Articles Like This