Sunday, March 1, 2026

अवैध कब्जा की शिकायत पर डीएफओ ने कर्मियों को लगाई फटकार, वन परिक्षेत्र में अवैध कब्जा पर की गई कार्रवाई

Must Read

अवैध कब्जा की शिकायत पर डीएफओ ने कर्मियों को लगाई फटकार, वन परिक्षेत्र में अवैध कब्जा पर की गई कार्रवाई

कोरबा। वन परिक्षेत्र में अवैध कब्जा की शिकायत पर डीएफओ ने वन परिक्षेत्र अधिकारी- कर्मचारियों को फटकार लगाने के साथ ही मामले में विभागीय कार्रवाई के निर्देश के बाद ही हरकत में आए वन अमला ने वनभूमि पर किए गए कब्जे को तोड़कर बांस, बल्ली जब्त किया है। कटघोरा वनमंडल अंतर्गत पाली वन परिक्षेत्र की भूमि में सराई, शीशम, सागौन सहित विभिन्न प्रजातियों की बेशकीमती पेड़ लगे हैं। पाली वन परिक्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से अतिक्रमणकारी व अवैध रूप से पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से की जा रही है। लकड़ी तस्कर, खनन कारोबारी एवं अवैध कब्जाधारी सरकारी सिस्टम पर हावी होते जा रहे हैं। पाली वन परिक्षेत्र के ग्राम माखनपुर में नेशनल हाइवे से लगे वनभूमि में स्थानीय निवासी एक ग्रामीण द्वारा लगभग 5 डिसमिल भूमि पर कब्जा कर झोपड़ी निर्माण की मौखिक शिकायत यहां के ग्रामीणों ने पाली परिक्षेत्र अधिकारी संजय लकड़ा से कर बेजा कब्जा हटाने की मांग की थी। इस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा था।इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने 25 अक्टूबर को पूरे मामले की लिखित शिकायत वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत से करते हुए कार्रवाई की मांग की। वनमंडलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए पाली वन परिक्षेत्र अधिकारी- कर्मचारी को फटकार लगाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए वनभूमि से बेजा कब्जा हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद हरकत में आए पाली वन परिक्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच झोपड़ी को तोड़ने के साथ ही बांस, बल्ली सहित अन्य सामाग्री को जब्त किया है।डीएफओ निशांत कुमार ने अपने अधीनस्थ सभी परिक्षेत्र अधिकारियों- कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वनों और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। यदि इन मामलों में लापरवाही बरती गई तो संबंधितों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This