Tuesday, February 10, 2026

अवैध कब्जे पर फिर चला बुलडोजर, सत्ता परिवर्तन के बाद कार्रवाई तेज

Must Read

अवैध कब्जे पर फिर चला बुलडोजर, सत्ता परिवर्तन के बाद कार्रवाई तेज

कोरबा। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। इसके साथ ही लंबे समय से गैराजों में खड़ी बुलडोजर अब बाहर आ चुकी है। भाजपा सरकार बनते ही अतिक्रमणकारियों के दिन फिर गए हैं। प्रदेश भर में हो रही कार्रवाई के बीच ऊर्जाधानी कोरबा भी अछूता नहीं है। विभिन्न क्षेत्रों में शराब दुकानों के पास बने अवैध चखना सेंटर को ढहाने के बाद अब कार्यवाही को विस्तार दिया गया है। एक बार फिर बेजा कब्जा को हटाने की कार्रवाई की गई है। लगातार हो रही कार्रवाई से बेजा कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। छत्तीसगढ़ मे सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलना शुरु हो गया है। यूपी की तर्ज पर अवैध कब्जों को तेजी से तोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने मिशन स्कूल के पीछे मुख्य मार्ग पर सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को तोड़ दिया। टायर दुकान की आड़ में कई एकड़ जमीन पर कब्जा किया गया था। शिकायत मिलते ही प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए और बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जे को तोड़ दिया।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This