Sunday, February 15, 2026

अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई

Must Read

अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश और सहायक आयुक्त आबकारी सौरभ बक्शी सर के मार्गदर्शन में आज डॉ सुकान्त पांडेय आबकारी उपनिरीक्षक आबकारी वृत्त दीपका ने कार्रवाई की है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मुक्ता भलपहरी थाना हरदीबाजार निवासी समारिन बाई पति झड़ी धनवार को अवैध रूप से 40लीटर महुआ शराब एवं 80 किलो महुआ लाहान के साथ पकड़ा गया। आरोपिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क, च), 34(2) 59(क )के तहत प्रकरण दर्ज कर अजमानतीय अपराध होने पर आरोपीया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया । उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक डॉ सुकान्त पांडेय ,दीपमाला नागदेव, आबकारी मुख्य आरक्षक अजय तिवारी, दस राम सिदार, नगर सैनिक प्रजेश सिंह, कुंदन चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This