अवैध रूप से महुआ शराब बेचते 3 पकड़ाए
कोरबा। अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने 21 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को पकड़ा है। प्रगति नगर दर्री क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर समिता झा और संत कुमार चौहान को पकड़ा है। दोनों आरोपियों से लगभग 15 लीटर कच्ची शराब जब्त किया गया। एक अन्य कार्रवाई पुलिस ने बांकीमोंगरा क्षेत्र में की है। भाटापारा निवासी देवप्रसाद को भी पकड़ा है। उससे कच्ची शराब बरामद किया है। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
![]()

