Wednesday, February 25, 2026

अवैध रूप से शराब बेचते 9 गिरफ्तार

Must Read

अवैध रूप से शराब बेचते 9 गिरफ्तार

कोरबा। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कच्ची शराब बनाने और बेचने पर कार्रवाई की है। सात मामलों में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 101 लीटर कच्ची शराब जब्त किया है। इसमें कुछ देशी मदिरा भी शामिल है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि अवैध शराब बनाने और बेचने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने दीपका थाना क्षेत्र में बृहस्पति सिंह कंवर और अजय कंवर को 30 लीटर शराब के साथ पकड़ा है। दोनों ग्राम उड़ता पाली के रहने वाले हैं। दूसरी कार्रवाई हरदीबाजार थाना क्षेत्र में की गई। कुमारी बाई मरावी 7 लीटर शराब के साथ पकड़ी गई। वह ग्राम बोइदा की रहने वाली है। पुलिस ने पहाडग़ांव उरगा क्षेत्र में रहने वाले इतवारी सिंह के पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद किया है। कटघोरा छुरीकला में रहने वाले देवांश उर्फ दिव्यांश से भी 20 लीटर शराब मिला है। कटघोरा और दर्री थाना क्षेत्र में भी कच्ची शराब बरामद की गई है। करतला के बेलभांठा में रहने वाली नागेश्वरी उरांव भी पकड़ी गई है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This