कोरबा। अवैध गतिविधियों के खिलाफ जिले में चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को दीपका पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान लोटानपारा-केराकछार में सूरज धनुहार (19), दुरेना में विक्रम धनुहर (27) व अंताबाई धनुहार (55) समेत सिरकीखुर्द में प्रीति मरकाम (25) को पकड़कर उनके पास से 100 लीटर महुआ शराब जब्त की। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण बनाकर उन्हें गिरफ्तार किया। न्यायालय पेश करने पर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस के अभियान के दौरान लगातार ऐसे मामले पकड़े जा रहे हैं।
![]()




























