Monday, February 16, 2026

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, शराब बेचने और पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Must Read

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, शराब बेचने और पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

 

कोरबा। बोतली के आश्रित ग्राम टेंगनमार में शराब बेचने वाले के विरूद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। गांव में शराब बंदी की मांग को लेकर उन्होंने कलेक्टर से शिकायत की है। कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वे समस्त महिला नारी शक्ति बोतली ग्राम टेंगनमार की है। उनके ग्राम में कुछ लोग शराब बनाकर विक्रय करते है। उनके द्वारा मना किये जाने पर विक्रेता उन लोगों के साथ गाली-गलौच अभद्र व्यवहार एवं मार-पीट पर उतारू हो जाते हैं।जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। वर्तमान समय में नवरात्री दुर्गा पूजा शुरू होने वाला है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव में दुर्गा पूजा होना है। शराबी तत्वों द्वारा दुर्गा पंडाल में आकर गाली-गलौच एवं अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे धार्मिक माहौल खराब होता है। शराब पीकर बच्चों का भी भविष्य खराब हो रहा है। स्कूल, कॉलेज जाना बंद कर दिया है। महिलाओं ने ग्राम में शराब विक्रय करने एवं पीने वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है। उनका कहना है कि वे पुलिस शासन, प्रशासन का सहयोग करने को तैयार है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This