अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 3 गिरफ्तार
कोरबा। पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब और 11 पाव देशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि 22 जनवरी को प्रदेश सरकार की ओर से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद भी कुछ क्षेत्रों में शराब बिक्री हो रही थी। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरेली, पाली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 20 लीटर देशी शराब पकड़ा गया। दोनों स्थान पर महुआ से शराब बनाने के लिए बनाई गई भ_ी को भी नष्ट किया गया। सभी पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि कोरबा जिले में गैर कानूनी गतिविधियों की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है। शराब बनाने व बेचने वालों पर कार्रवाई हो रही है। नशे की हालत में ड्राइविंग करने वालों को भी पकड़ा जा रहा है। उनके उपर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कोरबा पुलिस की ओर से यह अभियान पिछले कई दिनों से चलाई जा रही है। पुलिस ने इस अभियान में मदद के लिए आम लोगों से भी सूचना देने के लिए कहा है ताकि इसे नियंत्रित किया जा सके।
![]()




























