Saturday, February 14, 2026

आंगनबाड़ी कर्मी 8 नवम्बर को रहेंगे हड़ताल पर, सौंपा ज्ञापन, मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, नियमितीकरण की मांग लंबित

Must Read

आंगनबाड़ी कर्मी 8 नवम्बर को रहेंगे हड़ताल पर, सौंपा ज्ञापन, मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, नियमितीकरण की मांग लंबित

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के लंबित मांगों का निराकरण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 8 नवम्बर को ऑंगनबाड़ी कर्मियों के द्वारा हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में जिला प्रशासन को ज्ञापन के जरिये तानसेन चौक पर एक दिवसीय प्रदर्शन की सूचना दे दी गई है।इस सम्बंध में छग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की कोरबा जिलाध्यक्ष श्रीमती वीणा साहू ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत मेहनतकश महिला कर्मियों को जो मूलभूत सुविधा और लाभ केन्द्र और राज्य सरकार से मिलनी चाहिये उस पर सरकार का ध्यानाकर्षण करने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित करने ज्ञापन अधिकारी गजेन्द्र देव् सिंह और कोरबा एसडीएम सरोज कुमार महिलांगे को सौंपा गया है। सभी ब्लॉक स्तर पर भी आवेदन दिए गए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में यह प्रदर्शन होगा।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This