Wednesday, June 4, 2025

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में लगाई गई न्याय की गुहार

Must Read

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में लगाई गई न्याय की गुहार

कोरबा। आकांक्षी ब्लॉक पोंडी उपरोड़ा परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं के स्वीकृत 75 पदों के लिए की जा रही भर्ती प्रक्रिया में चयन सूची जारी करने में अनियमितता ,नियमों की अनदेखी भ्रष्टाचार का गम्भीर आरोप लगा है। आवेदिका ने कलेक्टर जनदर्शन में प्रकरण की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। सहायिका पद की भर्ती प्रक्रिया को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग सुर्खियों में हैं। आचार संहिता लगने से पूर्व आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में सोमवार को आवेदिका ने गम्भीर शिकायत की है। ग्राम पुटुवा की आवेदिका प्रियंका ने कलेक्टर जनदर्शन में लिखित शिकायत कर अवगत कराया है कि पोंडी उपरोड़ा परियोजना अंतर्गत 75 आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के स्वीकृत पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। जहाँ परियोजना अधिकारी द्वारा कुछ दिन पूर्व 75 केंद्रों में से 58 केंद्र के लिए सहायिका की चयन सूची जारी की गई है। जबकि अन्य 17 केंद्रों के लिए चयन सूची जारी नहीं की गई है। जिसके बारे में पूछे जाने पर ठीक से जवाब नहीं दिया जाता और भर्ती बाद में किया जाएगा कहा जाता है। आवेदिका ने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि जब भर्ती एक साथ निकला था तो चयन सूची अलग अलग निकालना शंका पैदा करता है। आवेदिका ने बताया है कि उसके द्वारा ग्राम पंचायत पुटुवा के आंगनबाड़ी केंद्र बस्तीपारा के लिए आवेदन किया गया था ,किंतु 2 माह बीत जाने के बाद भी दावा आपत्ति का निराकरण नहीं होना चयन सूची जारी न होना ,वहीं दूसरे केंद्रों का चयन सूची जारी हो जाने से यह प्रतीत होता है कि भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार किया गया है। आवेदिका ने दावा आपत्ति से अवगत कराते हुए सहायिका पद पर चयन कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत का यह पहला मामला नहीं है ,इससे पूर्व भी शिकायत मिलती रही है।

Loading

Latest News

युक्तियुक्तकरण और शिक्षकों की भर्ती में वादाखिलाफी, मुख्यमंत्री के नाम एनएसयूआई ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

युक्तियुक्तकरण और शिक्षकों की भर्ती में वादाखिलाफी, मुख्यमंत्री के नाम एनएसयूआई ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन कोरबा। युक्तियुक्तकरण, शिक्षकों की...

More Articles Like This