आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिल 1 माह का लंबित वेतन, छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ की हुई बैठक
कोरबा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ उत्पादन पूर्व एवं वितरण इकाई कोरबा की संयुक्त बैठक संघ कार्यालय कोरबा में आहुत हुई, जिसमें बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू ने की। एसएस खूंटे अध्यक्ष, सत्य प्रकाश गांधी गुप्ता कोषाध्यक्ष मंचस्थ रहे। बैठक का क्रियान्वयन सचिव एवं प्रदेश मंत्री महासंघ यशवन्त राठौर ने किया। बैठक में संघ कार्यालय में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाये जाने की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सिविल विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लंबित 1 माह का वेतन भुगतान करवाया गया। साथ ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को प्रतिमाह निर्धारित तिथि को वेतन भुगतान एवं मजदूरी कार्ड और आवासीय कालोनी में अव्यवस्थाएं हैं, इन सभी विषयों पर अधीक्षण अभियंता सिविल को आंदोलनात्मक पत्र के माध्यम से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2024 की सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। पावर कंपनी में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी के वर्ष 2024 की लंबित बोनस/ अनुग्रह राशि एवं जुलाई से देय 4 फीसदी महंगाई भत्ता के संबंध में महासंघ का आमसभा का शंखनाद 08 फरवरी को विद्युत मुख्यालय रायपुर में तय है। तत्संबंध में यशवंत राठौर ने सभी को जागरूक किया और अधिक से अधिक संख्या में आमसभा में सम्मिलित होने हेतु आग्रह किया। भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुने जाने पर पूर्णिमा साहू को बधाई दी गई।अंत में भारत माता एवं जय श्रीराम के नारे से बैठक का आभार प्रदर्शन उत्पादन इकाई के सचिव संदीप राठौर ने किया।इस दौरान गजेन्द्र कौशिक सहकोषाध्यक्ष, सतीश साहू, प्रचार सचिव, संतोष दास, नवरतन वैष्णव, विजय, भागवत,रवि बाग,गनेश्वर इत्यादि उपस्थित रहे।
![]()

