Monday, February 23, 2026

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

Must Read

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के पीडिय़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक क नाम रामपाल राठिया है, जो अपने खेत की तरफ गया हुआ था। इस दौरान बारिश होने लगी थी। घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है।मृतक के पिता नीलजी राठिया ने बताया कि लगातार दो दिनों से बारिश हो रही थी। उनका बेटा खेत में काम करने गया हुआ था। उसे कोटवार के माध्यम से सूचना मिली कि उसके बेटे की मौत आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई है।रामपाल के दो भाई और दो बहन हैं, जिसमें वह तीसरे नंबर का था। घर का काम कमाऊ पुत्र था, जो खेती किसानी का काम करता था। परिवार के लोगों को कहना है कि अब हम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This