आठ माह से रिक्त पड़ा है पंच का पद, नहीं कराया जा रहा उपचुनाव, वार्ड का विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प
कोरबा। निर्वाचित जनप्रतिनिधि की मौत होने या अन्य कारण वश पद रिक्त होने पर नियमत: पद की पूर्ति के लिए 6 माह के अंतराल में उपचुनाव कराए जाने का प्रावधान है ,परंतु यहां 8 माह बीत जाने के बाद भी पंच पद के लिए उपचुनाव नहीं कराए जाने से पंच पद रिक्त पड़ा है । ग्राम पंचायत छुरीखुर्द के वार्ड क्रमांक 5 के पंच की मृत्यु 8 माह पूर्व हो गई है, इसके बाद से पंच पद रिक्त पड़ा हुआ है। उपचुनाव कराने को लेकर ग्राम सरंपच सहित वार्ड मतदाताओं द्वारा उपनिर्वाचन अधिकारी कटघोरा को कई बार आवेदन दिया गया परंतु उपचुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारी द्वारा कोई पहल नहीं की गई।
कटघोरा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत छुरीखुर्द के वार्ड क्रमांक 5 महिला सीट से सुनीता चौहान पति शत्रुघ्न चौहान को पंच चुना गया था। सुनीता चौहान की 26 मार्च 2023 को मौत हो जाने से वार्ड रिक्त हो गई। अभी तक पंच पद को लेकर उपचुनाव नहीं कराये जाने से वार्ड रिक्त पड़ा है । वार्ड के लोगों का कहना है वार्ड में पंच नहीं होने से पिछले 8 माह से वार्ड का विकास कार्य पूरी तरह ठप्प है। वार्ड में पंच पद के लिए उपचुनाव कराने को लेकर ग्रामीणों और ग्राम पंचायत स्तर पर उपनिर्वाचन अधिकारी कटघोरा को कई बार आवेदन दिया गया परंतु निर्वाचन अधिकारी द्वारा अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
![]()




























