Wednesday, February 25, 2026

आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल के पवन जिलाध्यक्ष नियुक्त, जिम्मेदारी मिलना कोरबा के प्रत्येक नागरिक की उपलब्धि: पवन कुमार सिंह

Must Read

आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल के पवन जिलाध्यक्ष नियुक्त, जिम्मेदारी मिलना कोरबा के प्रत्येक नागरिक की उपलब्धि: पवन कुमार सिंह

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदिवासी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए गठित एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल का भी गठन किया गया है। कोरबा जिले के लिए अध्यक्ष पद पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह को मनोनयन किया गया है। उनका मनोनयन जनसेवा, जनहितैषी दृष्टिकोण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को माना जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह को यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। उनकी सक्रिय भागीदारी से न केवल जिले के विकास कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आजीविका और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ठोस कार्य योजना बनेगी। ज्ञात हो कि कोरबा क्षेत्र लंबे समय से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र रहा है, जहां योजनाओं की सतत निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन की अत्यंत आवश्यकता थी। अब पवन कुमार सिंह के प्रतिनिधित्व से यह अपेक्षा की जा रही है कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी। पवन कुमार सिंह ने कहा कि यह जिम्मेदारी मिलना कोरबा के प्रत्येक नागरिक की उपलब्धि है। यह मेरे लिए सम्मान का विषय है और मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से कोरबा सहित पूरे क्षेत्र के आदिवासी समाज के विकास के लिए कार्य करूंगा। सलाहकार मण्डल में जशपुर से विधायक राजेश्री पैकरा, बैकुंठपुर से विधायक रणविजय सिंह, अंबिकापुर से सांसद चिंतामणि महाराज, कोंडागांव से विधायक लता उसेंडी, नारायणपुर से सहकारिता मंत्री कवर्धा केदार कश्यप और भानुप्रतापपुर से विधायक अनिता शर्मा को दायित्व दिया गया है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This