Friday, February 27, 2026

आधी आबादी तय करेगी प्रत्याशियों के हार जीत का फैसला, पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता अधिक

Must Read

आधी आबादी तय करेगी प्रत्याशियों के हार जीत का फैसला, पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता अधिक

कोरबा। कोरबा में जो प्रत्याशी आधी आबादी को साधने में कामयाब होगा उसकी जीत की दावेदारी मजबूत होगी। यह हम नहीं कह रहें हैं बल्कि मतदाता सूची में दर्ज आधी आबादी की ज्यादा संख्या बता रही है। इस बार के विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने जा रहे उम्मीदवारों की उम्मीद और तकदीर भी जिले की आधी आबादी की सिर्फ एक उंगली की मोहताज नजर आ रही है। जिले के चार विधानसभाओं को मिलाकर हो रही कुल मतदाताओं की संख्या में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अधिक हैं। इनमें भी रामपुर और पाली-तानाखार क्षेत्र में महिला मतदाता ही सीधे तौर पर वहां के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने प्रभावी भूमिका निभाएंगी। विधानसभा चुनाव-2023 की रणभेरी का घोष हो चुका है। पर यह न समझें कि चुनाव और मतदान का उत्सव किसी उम्मीदवार की हार-जीत का खेल है, बल्कि आपके आज और सुनहरे कल के लिए जिंदगी की सबसे बड़ी जीत हासिल करने का एक और मौका है। यह मौका भारत के संविधान ने हर नागरिक को दिया है, मुझे दिया है और आपको दिया है। लोकतंत्र की खूबसूरती स्वस्फूर्त और शत प्रतिशत मतदान में ही है। इससे सशक्त और मनचाही सरकार के चुनाव का लक्ष्य सफल हो सकता है। मतदान का अधिकार एक ऐसा अधिकार है, जिसका सही इस्तेमाल एक ऐसी सरकार चुन सकते है, जो आपकी समस्या और जरूरतों को अपना समझे। तभी वह हमारे जीवन के हर संघर्ष का समाधान ढूंढने में सक्षम और कुशल साबित होगी। इस बार प्रदेश के साथ-साथ कोरबा जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की किस्मत तय करने महिला मतदाताएं अहम रोल निभाने जा रही हैं। जिले के कुल मतदाओं में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं 158 ज्यादा हैं। वनांचल क्षेत्र रामपुर व पाली तानाखार में आधी आबादी का वर्चस्व देखने मिलेगा, जो इस चुनावी रण को और भी रोचक बनाएगा।
बॉक्स
रामपुर और पाली-तानाखार में वोट समीकरण
विधानसभा चुनाव के लिए जारी अंतिम मतदाता सूची में आश्चर्यजनक आंकड़े सामने आए हैं। पाली-तानाखार व रामपुर विधानसभा क्षेत्र में आधी आबादी यानी महिला मतदाताओं की सुख्या पुरूषों से अधिक है। वहीं कोरबा व कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाताओं की संख्या अधिक है। पाली तानाखार विधानसभा में 1,13,307 पुरूष मतदाताओं की तुलना में 1,14,776 महिला मतदाता हैं। रामपुर में यह आंकड़ा 1,08,807 पुरूष मतदाओं के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या1,12,087 है।
फैक्ट फाइल
कुल मतदान केंद्र- 1080
कुल मतदाता- 918358
महिला- 459238
पुरुष-459080
थर्डजेंडर- 40

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This