आबकारी की टीम की कार्यवाही से मचा हड़कंप, 50 लीटर महुआ शराब और 500 किलो लाहन जप्त
कोरबा। छुरी में रहने वाली एक महिला ने नि:शक्त पड़ोसी के मकान को शराब बनाने की फैक्ट्री बना ली थी। जिसका खुलासा तब हुआ जब आबकारी की टीम ने दबिश दी। टीम को 50 लीटर महुआ शराब हाथ लगे। वहीं 500किलो से अधिक लहान को नष्ट किया गया। मामले में महिला के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कलेक्टर अजय वसंत ने अवैध शराब सहित मादक पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देश को अमलीजामा पहनाने सहायक आयुक्त आबकारी सौरभ बख्शी ने वृत्त प्रभारियों को निर्देशित किया है। उनके निर्देश पर उपनिरीक्षक आशीष उप्पल, मुख्य आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक दशराम सिदार, नगर सैनिक प्रजेश सिंह व चंद्रा गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबीर ने एक महिला द्वारा बड़े पैमाने पर शराब बनाने की सूचना दी। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने छुरी में रहने वाले जरहू यादव के घर दबिश दी। वहां पड़ोस में ही रहने वाली अनुराधा केवट नामक महिला शराब बना रही थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि जरहू के नि:शक्त होने का फायदा उठाते हुए महिला ने उसके मकान को शराब बनाने का फैक्ट्री के रूप में तैयार कर ली थी। टीम ने कमरे से 50 लीटर महुआ शराब जब्त किया। इसके अलावा 500किलो महुआ लहान को नष्ट किया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई उपरांत महिला को कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कराया गया है।
![]()

