आम आदमी पार्टी का झंडा हो गया चोरी, पुलिस से की गई शिकायत

कोरबा। विधानसभा कोरबा अन्तर्गत आम आदमी पार्टी द्वारा विधान सभा चुनाव के पूर्व प्रचार प्रसार के लिए लगाए गए झंडों को अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले की शिकायत पार्टी के जिला सचिव शत्रुघन साहू ने पुलिस अधीक्षक से की है। पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में बताया गया है कि आप के प्रचार-प्रसार के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में झंडा लगाया गया है, इसमें सिविल लाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत पथर्रीपारा, मानिकपुर, और रापाखर्रा में कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पार्टी का झंडा लगाया था। जिसे अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी कर ली गई है। झंडा चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ठोस कार्यवाई करने हेतु जिला सचिव शत्रुघन साहू ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा है। ज्ञात रहे कि इस तरह की शिकायत भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी की जा चुकी है। पूर्व में बरमपुर क्षेत्र से भाजपा ने झंडा चोरी की शिकायत की थी।
![]()




























