आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विशाल ने कहा,देंगे मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी, लिखेंगे प्रदेश मे विकास की नई कहानी

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा क्षेत्र कोरबा में आम आदमी पार्टी के कोरबा विधानसभा प्रत्याशी विशाल केलकर ने कुसमुंडा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान जनता को बताया कि हमारी पार्टी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं होती है। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली और पंजाप की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर परिवार को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य बिलकुल मुफ्त दी जाएगी। वही सरकारी काम के लिए आपको किसी कार्यालय में जाने की जरूरत नही होगी। क्योंकि कर्मचारी अधिकारी आपके घर आकर काम करके जायेंगे,कहते हुए बताया। इसके लिए किसी को एक रुपया भी देने की जरूरत नही होगी,भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म कर देंगे। श्री केलकर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली पंजाब में सरकार बनी, वही अब छत्तीसगढ़ की बारी है।
![]()

