Sunday, February 15, 2026

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विशाल ने कहा,प्रदेश में बनेगी AAP की सरकार

Must Read

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विशाल ने कहा,प्रदेश में बनेगी AAP की सरकार

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21 से आम आदमी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र कोरबा से प्रत्याशी विशाल केलकर को उनके प्रत्येक जन सभा में अपार जन समर्थन मिल रहा है। साफ स्वच्छ छवि के व्यक्ति विशाल ने जनता को बताया की कैसे लोगों को चिकनी चुपड़ी बातों में लेकर राजनीति करने वाले राजनेता राजा महाराजा बन गए, गरीब जनता गरीबी से ऊपर उठ नही पा रही या उन्हें ऊपर उठने ही नहीं दिया जा रहा। नेतागण लोक लुभावने वायदे कर सत्ता हासिल कर लेते हैं और गरीब जनता छोटे छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटते रहते हैं फिर भी उनका काम पूरा नहीं हो पाता, देखा जा रहा है कि जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आम जनता को आंदोलन करना पढ़ रहा है, अपनी हक के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह जैसे घटनाएं सामने आने लगे है। वही इस तरह की कई घटनाएं देखने को मिल रही है। विशाल कहते हैं ऐसी सरकार का क्या मतलब जो जनता की जरूरतों को पूरा न कर सके। मंहगाई इतनी बढ़ती जा रही है लोग सोंचने पर मजबूर हैं दाल खरीदें या तेल, जो पार्टी आम जनता को मंहगाई से राहत न दिला सके वो सरकार वास्तव में फेल है. आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही हर वो चीज में टैक्स कम करेंगे जिससे महंगाई कम हो और जनता को राहत मिले। उन्होंने आगे कहा कि देश में चल रहे भ्रष्टाचार को देखकर ही भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए ही ये आपकी सरकार, आम आदमी के लिए ही बनाई गई है, हमारी पार्टी हवाई जहाज से उड़कर नही हर वर्ग के लिए जमीन से जुड़कर काम करती है इसका ताजा उदाहरण दिल्ली और पंजाब के साथ पूरे देश की जानता देख रही है। वही विशाल केलकर ने राज्य के साथ केंद्र सरकार को भी महंगाई के मुद्दे पर लपेटे हुए नजर आए।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This