आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी ने वार्ड क्रमांक 4-5 में सघन जनसंपर्क,जनता को तीसरे विकल्प की तलाश:विशाल केलकर

Must Read

आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी ने वार्ड क्रमांक 4-5 में सघन जनसंपर्क,जनता को तीसरे विकल्प की तलाश:विशाल केलकर

कोरबा। जिला कोरबा में आम आदमी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र कोरबा से प्रत्याशी विशाल केलकर इन दिनों सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। वही निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में दल बल के साथ विशाल अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं । आज 3 नवंबर को पुरानी बस्ती में श्री केलकर ने दौरा कर लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की । वही श्री केलकर ने कहा कि कोरबा की धरती खनिज संपदा से परिपूर्ण है। यहां निजी व सार्वजनिक उपक्रमों की भरमार है। इसके बावजूद स्थानीय बेरोजगारों लोगो की पूरी तरह से उपेक्षा की जा रही है। स्थानीय बेरोजगारी की समस्या से युवा वर्ग परेशान है। इसके बावजूद सत्ता पक्ष की ओर से कोई पहल नहीं किया जाना समझ के परे है। वही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी डोर टू डोर लोगों के बीच पहुंचकर,दिल्ली व पंजाब में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

Loading

Latest News

आरटीई से नर्सरी व केजी-1 में नहीं मिलेगा प्रवेश, पहली कक्षा की 562 सीटों पर ही गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ पाएंगे

कोरबा। निजी स्कूलों के नर्सरी व केजी-1 कक्षाओं में पढ़ाने के इच्छुक गरीब परिवारों की राह शासन ने मुश्किल...

More Articles Like This