आयुष आरोग्य मंदिर उरगा,छुरीकला व जवाली में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
कोरबा। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तत्ववाधान में जन सामान्य के स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से चयनित 3 आयुष आरोग्य मंदिर उरगा,छुरीकला व जवाली के 4-4 गांवों में व आयुष वेलनेस सेंटर शासकीय आयुष पाली क्लीनिक में योग जागरूकता व योग प्रशिक्षण का 5दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है। शिविर जिले के चयनित गांवों में 20 दिनों तक चलेगा।शिविर मेंबताया जा रहा है कि योग जीवन जीने की कला है, जो शरीर में आरोग्यता प्रदान करता है। योग से ऊर्जा का संचार व रोग से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है। इससे गंभीर रोगों जैसे हृदय रोग, मधुमेह, श्वास रोग,अस्थमा आदि से निजात पाया जा सकता है। जिला आयुर्वेद अधिकारीडॉ.प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि जिला के आयुष आरोग्य मंदिरजवाली के योग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार महानंद को सम्मानित करने आमंत्रित किया गया है।
![]()

