आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक का ध्येय सुलभ उपचार एवं निरंतर निःशुल्क सेवा, एक वर्ष पूर्ण होने पर किए जाएंगे अनेक सेवाभावी कार्य
कोरबा। आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक निरंतर यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सस्ती दरों पर और सुलभ तरीके से उपलब्ध हो सके। उक्त बातें आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक के एक वर्ष पूर्ण होने पर संचालक डॉ बीबी बोर्डे ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय सुलभ उपचार एवं निरंतर निःशुल्क सेवा करना है। आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक ने अपने उद्घाटन से अब तक अल्प समय में ही जन-जन का विश्वास अर्जित किया है। हमारी प्रमुख सेवाएँ सामान्य दिनों में मात्र 20 रुपए में डॉक्टर परामर्श, सामान्य चिकित्सा, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र, पैथोलॉजी लैब की सभी जाँचें सामान्य बाज़ार दर से आधे से भी कम मूल्य पर उपलब्ध है। अब तक लगभग 12,000 लोगों ने जाँच कराई तथा 4,000 से अधिक ने ओ पी डी सुविधा का लाभ उठाया। अब तक आयोजित शिविरों से 1000 से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। अनेक जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए हैं। स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर रक्तदाताओं को 1 वर्ष तक फ्री ओपीडी सुविधा प्रदान की जाएगी। 5 सितंबर तक शिक्षक सम्मान शिविर (फ्री ओपीडी), 30 सितंबर तक 50 वर्ष से अधिक आयु वालों हेतु प्रतिदिन शाम निःशुल्क नेत्र जाँच, गर्भवती महिलाओं के लिए सोमवार से शनिवार निःशुल्क परामर्श, प्रत्येक मंगलवार सभी नागरिकों के लिए फ्री ओपीडी की सुविधा दी जाएगी। प्रेस वार्ता में पूर्व चैम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल व अन्य उपस्थित रहे।
![]()




























