Tuesday, February 17, 2026

आर्यिकाओं का गाजे बाजे के साथ हुआ मंदिर प्रवेश

Must Read

आर्यिकाओं का गाजे बाजे के साथ हुआ मंदिर प्रवेश

कोरबा। जैन समाज के लोगों को दो दिन तक जैन साध्वियों की सेवा और ससंघ विहार का अवसर मिला। मंगलवार को आर्यिका 105 गुरुमति माताजी और आर्यिका 105 दृढ़मति माताजी का नगर में शुभ प्रवेश हुआ। बुधवार को 42 पिच्छियों के साथ जैन मिलन समाज के लोग बाजे-गाजे के साथ उन्हें दिगंबर जैन मंदिर बुधवारी बाजार लेकर पहुंचे। माताजी का यह ससंघ विहार एक माह तक पैदल चलकर कोरबा पहुंचा। संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य व पट्टाचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के संघ की पूज्य आर्यिका 105 गुरुमति माताजी और आर्यिका 105 दृढ़मति माताजी का 42 पिच्छियों के साथ ससंघ विहार मंगलवार सुबह से कोरबा की ओर हुआ।इतना बड़ा संघ पहली बार कोरबा पहुंचा। 25 फरवरी से डोंगरगढ़, चंद्रगिरी तीर्थ से सम्मेद शिखर तीर्थ, गिरिडीह, झारखंड की ओर विहार हो रहा है। सोमवार को यह संघ सरईसिंगार, डोंगरी से विहार कर खिसोरा में आहारचर्या के बाद पंतोरा में रुका। मंगलवार सुबह पंतोरा स्कूल से कनवेरी स्कूल पहुंचा, जहां आहारचर्या हुई। इसके बाद संघ सर्वमंगला मंदिर के समीप स्नेह सदन पहुंचा, जहां रात्रि विश्राम हुआ। बुधवार सुबह 6 बजे दिगंबर जैन मंदिर कोरबा के लिए भव्य मंगल प्रवेश हुआ। संपूर्ण जैन समाज के पदाधिकारी और सदस्य इसकी तैयारी में जुटे थे।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This