Wednesday, February 18, 2026

आल इंडिया ब्रिज टूर्नामेेंट में छत्तीसगढ़ की टीम का रहा दबदबा

Must Read

आल इंडिया ब्रिज टूर्नामेेंट में छत्तीसगढ़ की टीम का रहा दबदबा

कोरबा। राजधानी में आयोजित 45 वें अखिल भारतीय विद्युत खेल ब्रिज स्पर्धा में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने अपना दबदबा कायम रखा। टीम स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की टीम विजेता रही तथा मास्टर पेयर व प्रोग्रेसिव स्पर्धा में उप विजेता रही। स्पर्धा के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक एसके कटियार व मनोज खरे ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। राजधानी के एक होटल में आयोजित समापन समारोह में प्रबंध निदेशक श्री खरे ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मी के तौर पर ये खेल उनके अंदर रचनात्मक माहौल बनाने में बड़े सहायक होते हैं। इस मौके पर केन्द्रीय क्रीड़ा व कला परिषद के महासचिव एमएस चौहान, प्रतियोगिता के निदेशक व्हीके चतुवेर्दी, सहायक निदेशक अश्विन संघवी, कार्यपालक निदेशक अशोक कुमार वर्मा समेत सभी टीमों के खिलाड़ी व पॉवर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। तीन दिवसीय अखिल भारतीय विद्युत खेल ब्रिज प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित टीम स्पर्धा के डुप्लीकेट गेम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने जीत दर्ज की। वहीं सीईएससी, पश्चिम बंगाल उप विजेता रही। मास्टर पेयर वर्ग मैच में तमिलनाडू ने खिताब पर कब्जा किया तथा छत्तीसगढ़ उप विजेता रही। इसी तरह प्रोग्रेसिव मैच में सीईएससी पश्चिम बंगाल ने पहला स्थान प्राप्त किया और छत्तीसगढ़ को उप विजेता बनने में सफल रही। प्रतियोगिता में देश के पाँच राज्यों के तीस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ब्रिज टूनार्मेंट में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की ओर से एसके कटियार, हेमंत सचदेवा, डीके तुली, हरीश चौहान, जेएन सिकंदर और संचार नाथ ने बेहतर तालमेल का परिचय देते हुए तीनों स्पधाओंर् में पदक हासिल किए। कोरोना संक्रमण काल के बाद अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड द्वारा पहली बार अखिल भारतीय ब्रिज स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसकी मेजबानी छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी ने की है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This