Friday, February 27, 2026

आशुतोष पांडे को नगर निगम आयुक्त का जिम्मा

Must Read

आशुतोष पांडे को नगर निगम आयुक्त का जिम्मा

कोरबा । नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई का स्थानांतरण हो चुका है। उनके तबादले के बाद आयुक्त की कुर्सी खाली हो गई थी। राज्य शासन ने सोमवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। जिसमें 2008 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी आशुतोष पांडे को नगर निगम कोरबा का आयुक्त बनाया है। वे अभी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के विशेष सहायक हैं। निगम आयुक्त प्रतिष्ठा मंमगई का पहले ही जगदलपुर तबादला हो चुका है। 2014 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दिनेश नाग को जिपं सीईओ बनाया है। वे अभी कोरबा में ही अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। आईएएस संबित मिश्रा को बीजापुर कलेक्टर बनाने के बाद से सीईओ का पद खाली था। गौरेला पेंड्रा मरवाही से संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर को कोरबा भेजा है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This