Sunday, June 8, 2025

आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजार में छाई रौनक, नहाए खाय के साथ 5 से शुरू होगा आस्था का महापर्व

Must Read

आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजार में छाई रौनक, नहाए खाय के साथ 5 से शुरू होगा आस्था का महापर्व

कोरबा। पूर्वांचल का सबसे बड़ा महापर्व छठ 5 नवंबर से शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरूआत नहाय-खाय के साथ हो रही है। दीपावली के बाद अब छठ की तैयारियों की रौनक शहर में दिखाई देने लगी है। कोरबा में भी बड़ी संख्या में लोग छठ मनाते हैं। इसलिए छठ घाटों की साफ सफाई होने लगी है, 5 नवंबर को नहाय खाए के साथ यह व्रत प्रारंभ हो रहा है। दूसरे दिन 6 नवंबर को खरना होगा। 7 नवंबर को अस्तगामी सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा और 8 नवंबर को उदयगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा। पूर्वांचल समाज के लोग छठ महापर्व की तैयारियों में जुट गए हैं। 5 नवंबर को नहाय खाए के साथ यह व्रत प्रारंभ हो रहा है। इस दिन व्रती महिलाएं चने की दाल, लौकी और भात प्रसाद में ग्रहण करेंगी। दूसरे दिन 6 नवंबर को खरना होगा। इस दिन गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। इसी के साथ लगातार 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ होगा, 7 नवंबर को अस्तगामी सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा और 8 नवंबर को उदयगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा। इसी के साथ व्रत पूर्ण होगा। व्रत के लिए खासकर ठेकुआ का प्रसाद बनाया जाता है।नहाय खाए के दिन पूरे घर की साफ- सफाई की जाती है और स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लिया जाता है। इस दिन चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। अगले दिन खरना से व्रत की शुरुआत होती है।खरना के दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़गु वाली खीर का प्रसाद बनाती हैं और फिर सूर्यदेव की पूजा करने के बाद यह प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसके बाद व्रत का पारणा छठ के समापन के बाद ही किया जाता है।खरना के अगले दिन शाम के समय महिलाएं नदी या तालाब में खड़ी होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं।खरना के अगले दिन छठ का समापन किया जाता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले ही नदी या तालाब के पानी में उतर जाती हैं और सूर्यदेव से प्रार्थना करती हैं। इसके बाद उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद पूजा का समापन कर व्रत का पारणा किया जाता है।

Loading

Latest News

थाना परिसर में BJP नेत्री ने दिखाई दबंगई, ग्रामीण को पिटते देख पुलिस बने रहे……

थाना परिसर में BJP नेत्री ने दिखाई दबंगई, ग्रामीण को पिटते देख पुलिस बने रहे...... कोरबा/बांकीमोंगरा। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा...

More Articles Like This