Tuesday, February 10, 2026

इंदिरा विहार महिला मंडल ने लगाया स्वास्थ शिविर

Must Read

इंदिरा विहार महिला मंडल ने लगाया स्वास्थ शिविर

कोरबा। साडा कन्या शाला मे इंदिरा विहार महिला मंडल द्वारा स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया ।इंदिरा विहार महिला मंडल की सेवाभावी अध्यक्षा रश्मि श्रीवास ने मिडिल व हाई स्कुल की छात्राओं के स्वास्थगत समस्याओं के लिये आयुर्वेदिक चिकित्सक डा मनीषा सिंग (पचकर्म व स्त्री रोग विशेषज्ञ) व डा जया सिंग खरसन (एम एस आयुर्वेद नाक कान गला रोग विशेषज्ञ) के सहयोग से साडा कन्या शाला मे निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया। छात्राओं ने महिला चिकित्सकों को अपनी समस्याएँ बेझिझक बतायी व परामर्श का लाभ उठाया। शिविर को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्षा पूजा पटेल, पिंकी केडिया व स्कुल स्टाफ का सहयोग देने के लिए आभार अध्यक्षा रश्मि श्रीवास ने व्यक्त किया।इस अवसर पर कन्या शाला के प्राचार्य रणधीर सिंह का सहयोग प्राप्त हुआ। प्राचार्य को स्मृति चिन्ह देकर महिला मंडल अध्यक्षा रश्मि श्रीवास द्वारा सम्मानित किया गया।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This