Thursday, February 12, 2026

इस बार दो नए परीक्षा केंद्र में होगी बोर्ड परीक्षा, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए 24 हजार 833 छात्र-छात्राओं ने किया है आवेदन

Must Read

इस बार दो नए परीक्षा केंद्र में होगी बोर्ड परीक्षा, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए 24 हजार 833 छात्र-छात्राओं ने किया है आवेदन

कोरबा। छग बोर्ड परीक्षा की तैयारी जोरों पर है। शासन ने इस बार कोरबा जिले में दो नए परीक्षा केंद्र को मंजूरी दी है। इसी के साथ परीक्षा केंद्रों की संख्या 93 से बढक़र 95 हो गई है। इन परीक्षा केंद्रों में इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए 24 हजार 833 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा की समय सारणी पहले ही घोषित कर दी है। इसी के साथ विभाग तैयारी में जुट गया हैं। इस बीच शासन ने कोरबा जिले के लिए दो नए परीक्षा केंद्रों को मंजूरी दी है। कोरबा के प्रयास और पाली क्षेत्र के नोनबिर्रा के स्कूल को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले में अब परीक्षा केंद्रों की संख्या बढक़र 95 हो गई है। इससे संबंधित ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान आवाजाही में राहत होगी। बताया जा रहा है कि इस बार छग बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए 10 हजार 564 और कक्षा 12वीं के लिए 14 हजार 269 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा में लगभग डेढ़ माह ही शेष रह गया है। जिला शिक्षा विभाग के अफसरों का दावा है कि शिक्षकों की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है।पिछले साल की अपेक्षा इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। पिछले साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए 14 हजार 580 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। 12वीं की परीक्षा के लिए 14 हजार 394 विद्यार्थियों ने फॉर्म जमा किया था। पिछले साल की तुलना करें तो इस बार कक्षा 10वीं की परीक्षा देने के लिए 311 विद्यार्थियों की कमी आई है। कक्षा 12वीं के लिए तीन हजार 830 परीक्षार्थियों की रुचि कम हुई है।छग बोर्ड के हाई स्कूल और हायर सेकंडरी के विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह है। परीक्षार्थियों ने तैयारी तेज कर दी है। वहीं शिक्षकों की ओर से कमजोर विद्यार्थियों के साथ अन्य छात्र-छात्राओं को बेहतर अंक हासिल करने के लिए विभिन्न विषयों के पाठ?क्रमों का पुर्न अध्ययन, लेखन शैली, सावधानी सहित अन्य गुर सिखाए जा रहे हैं। जिससे विद्यार्थी अधिक से अधिक अंक हासिल कर सके। हांलाकि परीक्षा की तिथि होने के साथ वे परीक्षार्थी परेशान हैं जिन्होंने साल भर तक गंभीरता से पढ़ाई-लिखाई नहीं की है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This