इस बार धान की अच्छी फसल से किसान खुशहाल, जरूरत के हिसाब से हुई अच्छी बारिश बेहतर पैदावार

Must Read

इस बार धान की अच्छी फसल से किसान खुशहाल, जरूरत के हिसाब से हुई अच्छी बारिश बेहतर पैदावार

कोरबा। इस बार धान की अच्छी फसल से जिले के किसान खुशहाल हैं। खासकर इस वर्ष समय समय पर जरूरतों के हिसाब से अच्छी बारिश हुई। इसके चलते समय पर किसानों को बोनी, बियासी व रोपाई के लिए भरपूर पानी मिला, नतीजतन किसानों की मेहनत रंग ला रही है और इस वर्ष टारगेट से भी ज्यादा उपज मिलने की उम्मीद किसानों ने जताई है। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से धान की अच्छी पैदावार होती है। किसानों की मानें तो उनकी मेहनत की फसल पर नहर के पानी का महत्वपूर्ण योगदान है। नहर से एक जुलाई से ही पानी की भरपूर धार छोड़ दी जाती है। इसके चलते किसानों को पानी की किल्लत नहीं होती। साथ ही इस बार बारिश का भी अच्छा साथ मिला। किसानों ने बताया कि इस बार उनकी मेहनत की फसल लहलहा रही है। इस बार धान की फसल बेहद ही खास होने वाला है। क्योंकि इस बार धान की फसल पर कीटप्रकोप की संभावना कम है। यही वजह है कि इस बार अच्छी पैदावार है। किसानों को समय पर आसमान से बरसा पानी और नहर की धार बेहतर मिलने से धान की फसल अच्छी दिखाई दे रही है। हालांकि अभी फसल को पूरी तरह से पकने में एक माह और समय शेष है। इस बीच यदि मौसम साथ दे दिया तो 32 से 35 क्विंटल प्रति एकड़ धान की उपज को कोई रोक नहीं सकता। वहीं धान की फसल इस बार बहुत अच्छा है।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This