Thursday, February 26, 2026

ईडब्ल्यूआर, ईआरएम समायोजन हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

Must Read

ईडब्ल्यूआर, ईआरएम समायोजन हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

कोरबा। पुरानी पेंशन योजना लागू होने के फलस्वरूप ओपीएस के विकल्प का चयन करने वाले मृत्यु/अशक्तता के मामलों में पेंशन प्रकरण तैयार करने के लिए ईडब्ल्यूआर समायोजन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संयुक्त संचालक बिलासपुर आर के पटेल एवं मोहनीष पांडे द्वारा ईडब्ल्यूआर, ईआरएम तथा पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण, सामान्य भविष्य निधि के अंतिम भुगतान व ऋणात्मक शेष के समायोजन, ई-बिल तैयार करने व कार्मिक संपदा में सुधार हेतु सामान्य निर्देश के संबंध में समस्त विभागों के डीडीओ एवं संबंधित लेखपाल, कंप्यूटर ऑपरेटर को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों की जिज्ञासा एवं प्रश्नों का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी पी. आर. महादेवा सहित सर्व आहरण एवं संवितरण अधिकारी, लेखापाल, कंप्यूटर ओपरेटर उपस्थित थे।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This