Friday, February 27, 2026

ई रिक्शा चालकों को ड्रेस का वितरण, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ, यूनिफॉर्म का अर्थ ही समानता है-एएसपी

Must Read

ई रिक्शा चालकों को ड्रेस का वितरण, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ, यूनिफॉर्म का अर्थ ही समानता है-एएसपी

कोरबा।ई रिक्शा मालिक एवं चालक संघ द्वारा यूनिफार्म ,बैच वितरण सामारोह व राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान ने कहा कि यूनिफॉर्म का अर्थ ही समानता है। इसे पहनते ही सभी में उत्साह एवं समानता का भाव पैदा होता है। उन्होंने चालकों के उज्जवल भविष्य की कामना की। एएसआई यातायात मनोज राठौर ने सडक़ सुरक्षा और नशे से दूर रहने की समझाइश दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों के स्वागत पश्चात ई रिक्शा चालकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन व मार्गदर्शक रवि मेजरवार ने ई रिक्शा चालकों को संबोधित करते हुए हर्ष व्यक्त किया कि जिले में सुव्यवस्थित प्रदूषण मुक्त यातायात में ई-रिक्शा संघ की अहम भूमिका है। उन्होंने समस्त चालकों को मतदाता दिवस पर मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राजेन्द्र जायसवाल, राजकुमार शाह, संघ के संभागीय अध्यक्ष रवि श्रीवास, संभागीय संगठन मंत्री शेर बहादुर, जिला अध्यक्ष राजा केसरवानी, उपाध्यक्ष दया सिंह, संगठन सचिव तारन प्रकाश, कोषाध्यक्ष दिनेश मानिकपुरी, सहित सोनिया साहू पूनम यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This