Sunday, March 1, 2026

उठाईगिरों की तलाश में जुटी पुलिस

Must Read

उठाईगिरों की तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा। कोतवाली के ठीक सामने स्थित गांधी चौक के करीब खड़ी एक स्कूटी की डिक्की खोलकर चोरों ने 11 ग्राम सोना की चोरी कर ली। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इसकी कीमत लगभग 65 हजार रुपए है। चोर पांच हजार रुपए नकदी में भी ले गए। बताया जाता है कि बालकोनगर सेक्टर-6 इंदिरा मार्केट में रहने वाला शेख शनोवर अली सोने-चांदी की जेवर बनाने का काम करता है। दो सितंबर को अली एक ग्राहक के सोने का आभूषण लेकर गांधी चौक आया था। आभूषण में डाइस या डिजाइन कटवाने थे। स्कूटी को मंगलम ज्वेलर्स के सामने खड़ी कर दिया। डाइस लेने के लिए चला गया। इस बीच चोरों ने स्कूटी की डिक्की को खोल दिया और 11 ग्राम सोना चोरी कर लिया। स्कूटी में एक चूड़ी का नाप और पांच हजार रुपए नकद भी था। इसे चोर ले गए। अली के लौटने पर उसे चोरी का पता चला। तब उसने सीसीटीवी कैमरे की जांच कराई। दो युवक स्कूटी की डिक्की को खोलकर जेवरात और रूपए की चोरी करते हए कैमरे में कैद हो गए। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस केस दर्ज कर चोरों की पतासाजी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वह जल्द आरोपियों तक पहुंच जाएगी।

Loading

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया डामरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं – श्रीमती सोनी विकास झा

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने शनिवार को क्षेत्र के विकास कार्यों को...

More Articles Like This