Sunday, February 15, 2026

उड़िसा में गई नौकरी, घर आकर लगा ली फांसी

Must Read

उड़िसा में गई नौकरी, घर आकर लगा ली फांसी

कोरबा। जिले के उरगा थाना इलाके में रहने वाले होरी सिंह (28) ने घर की म्यार में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो नौकरी चले जाने से परेशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।जानकारी के मुताबिक होरी सिंह ओडिशा में एक निजी कंपनी में काम करता था। वहां उसे नौकरी से हटा दिया गया था। घर लौटने के बाद से ही वो अवसाद में था। होरी ओडिशा से 12 मार्च को कोरबा आया था। शुरू में उसने घूमने के लिए घर आने की बात कही थी, लेकिन बाद में पता चला कि उसे नौकरी से निकाल दिया गया है,15 मार्च की शाम होरी अपने दोस्तों के साथ घूमने गया हुआ था। वहां से लौटकर वो अपने कमरे में चला गया। रात में खाना खाने के लिए उसे बुलाने घरवाले गए, तो उसने खाना खाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वो दरवाजा बंद कर सो गया।शनिवार सुबह जब बहुत देर तक युवक कमरे से नहीं निकला, तो किसी अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, तो युवक म्यार में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। भाई वचन सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घरवालों से पुलिस ने पूछताछ की। बचपन में ही उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद दोनों भाई ही साथ रहते थे। होरी की शादी के लिए आसपास के गांव में रिश्ते भी देखे जा रहे थे, अचानक उसने सुसाइड क्यों कर लिया, ये उसे नहीं पता। उसने कहा कि हो सकता है कि नौकरी चले जाने की वजह से उसके भाई ने खुदकुशी कर ली होगी।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This