Friday, January 23, 2026

उतरदा की नारी शक्ति ने समाज परिवर्तन का फूंका बिगुल, नशा मुक्ति, शिक्षा और स्वच्छता के लिए महिला समिति का ऐतिहासिक जनआंदोलन

Must Read

कोरबा। जिले के पाली विकासखंड की ग्राम पंचायत उतरदा में सामाजिक जागरूकता की नई पहचान बन चुकी है। दाऊ महिला समिति के नेतृत्व में गांव की महिलाओं ने यह साबित कर दिया कि जब महिलाएं संगठित होकर आगे बढ़ती हैं, तो समाज की सबसे गहरी समस्याएं भी समाधान की राह पर आ जाती हैं। दाऊ महिला समिति द्वारा गांव में संपूर्ण नशाबंदी के लिए ठोस पहल की गई है। नशा करने वालों के लिए सामाजिक व आर्थिक दंड का प्रावधान कर महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि गांव का भविष्य नशे से बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। अभियान के तहत समिति की लगभग 300 महिला सदस्यों ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, उतरदा पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया। नशा धूम्रपान और मोबाइल की लत पर खुली चर्चा कर महिलाओं ने विद्यार्थियों को धूम्रपान व नशे से होने वाले शारीरिक-मानसिक नुकसान बताए तथा मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से दूर रहने की सलाह दी। विद्यालय परिसर की नियमित सफाई, स्वच्छ वातावरण और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में दाऊ महिला समिति उतरदा की लगभग 300 महिलाएं उपस्थित रहीं। समिति की अगुवाई कमलेश जगत अध्यक्ष, सरोजिनी यादव सचिव, धरमत मरावी कोषाध्यक्ष, माहेश्वरी मरावी लेखपाल साथ ही सक्रिय सदस्य खगेश्वरी नेताम, टांकेश्वरी, मीना जगत, कलावती, दुर्गा मरकाम, अनीता केवट सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने की। महिलाओं की यह संगठित भागीदारी कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आई। इस अवसर पर प्राचार्य जीपी लहरे ने कहा कि महिला समिति का यह प्रयास विद्यालय और समाज के बीच मजबूत सेतु है। ऐसे अभियानों से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव होता है। व्याख्याता राकेश टंडन ने कहा कि नारी शक्ति द्वारा शिक्षा,स्वच्छता और नशा निवारण को लेकर किया गया यह प्रयास ऐतिहासिक है, जो आने वाली पीढ़ी को सही दिशा देगा। शिक्षक पीपी अंचल सहित अन्य शिक्षकों ने कहा कि उतरदा पंचायत में महिलाओं की यह एकजुटता पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में उत्तम सिंह मरावी, नरेंद्र कुमार पाटले, अनुज कुमार जांगड़े, ममता माण्डले, नीलिमा सोनी, सुधीर कुमार चंद्रा, सुशीला पैगोर, वंदना लहरे, राजेंद्र केवट सहित शिक्षक गण व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। दाऊ महिला समिति का यह अभियान उतरदा को आदर्श और जागरूक पंचायत की दिशा में ले जा रहा है।

Loading

Latest News

26 जनवरी को मंत्री श्री टंकराम वर्मा करेंगे ध्वजारोहण,गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकियां का होगा प्रदर्शन

कोरबा 23 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन,...

More Articles Like This