उत्पादन कंपनी के संयंत्रों की इकाईयों में खराबी का क्रम जारी

Must Read

उत्पादन कंपनी के संयंत्रों की इकाईयों में खराबी का क्रम जारी

कोरबा। राज्य उत्पादन कंपनी के संयंत्रों की इकाइयों में खराबी का सिलसिला जारी है। एचटीपीपी और मड़वा की एक एक इकाई फिर बंद है। एचटीपीपी की तीन नंबर यूनिट में बार-बार खराबी आ रही है। तीसरी बार खराबी से 210 मेगावाट उत्पादन प्रभावित है। एचटीपीपी की तीन नंबर यूनिट में खराबी को दूर करने के बाद दो बार और खराबी आ चुकी है। लगातार खराबी आने से मेंटनेंस पर भी सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि ऑपरेशन और मेंटनेंस में उत्पादन कंपनी द्वारा करोड़ों रूपए हर वर्ष खर्च किए जाते हैं इसके बाद भी यूनिट में आए दिन खराबी आती रहती है। हालांकि प्रबंधन का कहना है कि बड़ी खराबी नहीं है इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।मड़वा संयंत्र की पांच सौ मेगावाट क्षमता की दो नंबर यूनिट से भी शनिवार को उत्पादन प्रभावित रहा। सिर्फ एक यूनिट से उत्पादन हो रहा है। कुछ दिन पहले भी इसी यूूनिट में खराबी आ गई थी। इसे दूर करने के बाद एक बार फिर खराबी आ गई है। हालांकि ठंड में डिमांड औसत होने की वजह से प्लांटों में लोड कम है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This