उत्पादन कंपनी में ठेका कर्मियों पर बढ़ेगी निर्भरता, आगामी तीन वर्षों में सवा तीन सौ कर्मी होंगे सेवानिवृत्त

Must Read

उत्पादन कंपनी में ठेका कर्मियों पर बढ़ेगी निर्भरता, आगामी तीन वर्षों में सवा तीन सौ कर्मी होंगे सेवानिवृत्त

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में ठेका मजदूरों पर निर्भरता बढऩे वाली है। इसका कारण है तेजी से घटता विभागीय अमला, हर माह बड़ी संख्या में विभागीय कर्मी रिटायर हो रहे हैं। जितनी भर्ती नहीं हो रही है उससे कहीं अधिक सेवानिवृत हो रहे हैं। आगामी तीन वर्षों में ही सवा 300 से अधिक कर्मी रिटायर होने वाले हैं।
आने वाले तीन वर्षों में उत्पादन कंपनी के सबसे अधिक कर्मचारी और अधिकारी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। पेंशन और ग्रेज्यूटी में हर साल तीन सौ करोड़ से अधिक कर्मियों को खाते में डाले जाएंगे। इस तरह 2024-25 तक उत्पादन कंपनी पर पेंशन और ग्रेज्यूटी फंड का एक हजार करोड़ से अधिक का भार आने का आंकलन किया गया है।उत्पादन कंपनी में हर साल कर्मचारी और अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आने वाले तीन वर्षों में अधिक संख्या कर्मी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसा पहली बार होगा जब अधिक संख्या में कर्मी रिटायर होंगे। सबसे अधिक हसदेव ताप विद्युत गृह के कर्मी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इसी तरह कोरबा पूर्व और पश्चिम से ट्रांसफर के बाद मड़वा प्लांट गए बहुत सारे कर्मी भी रिटायर होंगे। सबसे अधिक तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। करीब तीन सौ से सवा तीन सौ कर्मी सेवानिवृत्त होंगे। जबकि इंजीनियर, लेखा शाखा के साथ अन्य विभागों के बड़े अधिकारी भी इन तीन वर्षों में रिटायर होंगे। इसे देखते हुए उत्पादन कंपनी ने 2022-23 से लेकर 2024-25 तक पेंशन और ग्रेज्यूटी फंड के खर्च का आंकलन किया गया है। इसके मुताबिक 1004 करोड़ रूपए सेवानिवृत्त कर्मियों के खाते में डाले जाएंगे। इसमें पूर्व में सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का पेंशन भी शामिल है। सेवानिवृत्त हो रहे बिजली कर्मियों के पेंशन और ग्रेज्यूटी फंड की उपलब्धता को समय पर बनाए रखना कंपनी की प्राथमिकता में से एक है। सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को ग्रेज्यूटी और पेंशन के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए पूरी प्रक्रिया को सरल किया गया है। एक तरफ अधिक संख्या में बिजली कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं तो दूसरी तरफ नियमित भर्तियां भी नहीं हो रही है। संयंत्रों में ठेका मजदूरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ठेका मजदूर भी आए दिन कम वेतन और समय पर नहीं मिलने की मांग को लेकर आंदोलन करते रहते हैं।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This