उत्पादन कंपनी 10289 के मुकाबले 9181.82 मिलियन यूनिट बना पाई बिजली, पहली छमाही में कंपनी के प्रदर्शन में गिरावट
कोरबा। चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही (अप्रेल- सितम्बर) में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड के प्रदर्शन में गिरावट आई है। कंपनी का बिजली उत्पादन 10289 मिलियन यूनिट के मुकाबले 9181.82 मिलियन यूनिट दर्ज हुआ। जबकि 2023- 24 की समान अवधि में उत्पादन 10311.58 मिलियन यूनिट हुआ था। कंपनी का प्लांट लोड फैक्टर 73.61 प्रतिशत रहा। टारगेट 82.49 प्रतिशत निर्धारित था। बीते साल की समान अवधि में पीएलएफ 82.67 फीसदी था। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड के 2840 मेगावाट क्षमता वाले तीन विद्युत संयंत्र प्रचालन में हैं। तीनों विद्युत संयंत्र का प्रदर्शन खराब रहा है।डीएसपीएम की क्षमता 500 मेगावाट है। इस संयंत्र से चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में 1756.53 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन हुआ। लक्ष्य 1768 मिलियन यूनिट का था। 2023- 24 की समान अवधि में 2018.93 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन हुआ था। संयंत्र के पीएलएफ में भी गिरावट दर्ज हुई है। 80.51 फीसदी लक्ष्य के मुकाबले 79.99 प्रतिशत पीएलएफ रहा। बीते साल समान अवधि में 91.94 प्रतिशत पीएलएफ दर्ज हुआ था।1340 मेगावाट क्षमता वाले कोरबा पश्चिम से 3866.71 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन हुआ। लक्ष्य 5031 मिलियन यूनिट का था। बीते 4625.22 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन हुआ। संयंत्र ने 65.70 प्रतिशत पीएलएफ ही हासिल किया। जबकि लक्ष्य 85.48 फीसदी था। 2023- 24 में 78.59 प्रतिशत पीएलएफ दर्ज हुआ था। 1000 मेगावाट क्षमता वाले मड़वा प्लांट के लिए पहली छमाही में 3490 मिलियन यूनिट का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। संयंत्र ने लक्ष्य से अधिक 3558.58 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया। बीते साल समान अवधि में 3667.38 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन हुआ था। संयंत्र का पीएलएफ 81.02 प्रतिशत रहा। जो लक्ष्य 79.46 फीसदी से अधिक है। बीते साल 83.50 फीसदी पीएलएफ दर्ज हुआ था।
बॉक्स
एनटीपीसी ने भी किया निराश
चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में कोरबा सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन एनटीपीसी कोरबा के प्रदर्शन में भी गिरावट आई है। 2600 मेगावाट क्षमता वाले एनटीपीसी ने पहली छमाही में 9908.47 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन दर्ज किया है। कंपनी के समक्ष 10365 मिलियन यूनिट का लक्ष्य था। 2023- 24 की समान अवधि में 9995.58 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया गया था।एनटीपीसी कोरबा ने पहली छमाही में 86.77 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर प्राप्त किया है। लक्ष्य 90.77 प्रतिशत का था। बीते साल समान अवधि में पीएलएफ 87.54 फीसदी था।
![]()

